Connect with us

राज्य-राजधानी

आईपीएस राजीव कृष्ण होंगे यूपी के नये डीजीपी

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) को नया नेतृत्व मिल गया है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिलने की संभावना जतायी जा रही थी। लेकिन शनिवार 31 मई की रात लगभग आठ बजे सरकार ने इस पर विराम लगाते हुए राजीव कृष्ण की नियुक्ति की घोषणा कर दी।

हालांकि, राजीव कृष्ण भी अपने पूर्ववर्ती की तरह कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वे उत्तर प्रदेश के पांचवें कार्यवाहक डीजीपी होंगे।

मुख्यमंत्री योगी के विश्वस्त अधिकारियों में गिने जाते हैं

Advertisement

राजीव कृष्ण को राज्य सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। पुलिस व्यवस्था और प्रशासन में उनका लंबा अनुभव रहा है। इससे पहले वे डीजी विजिलेंस के पद पर कार्यरत थे। साथ ही उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा जैसे अति संवेदनशील दायित्व को भी सफलता से निभाया है।

इस नियुक्ति के साथ ही प्रशांत कुमार का कार्यकाल समाप्त हो गया है और उन्हें सेवा विस्तार न दिए जाने का फैसला लिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page