Connect with us

वाराणसी

आईआईवीआर में शुरू हुआ तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

सब्जी उत्पादन और विपणन पर मिलेगा मार्गदर्शन

वाराणसी। भारतीय उद्यान अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में 21 अगस्त 2025 से तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम एक्सेस डेवलपमेंट सर्विस, नई दिल्ली के सौजन्य से 21 से 23 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य विषय “सब्जी उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन” है।

संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। प्रशिक्षण में किसानों को सब्जियों की रोग मुक्त स्वस्थ पौध तैयार करने, बीजोपचार की विभिन्न तकनीकों और पौधशाला से उद्यमिता सृजन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसके साथ ही सामुदायिक पौध उत्पादन, सब्जी फसलों की उन्नत किस्में, जैविक पौध उत्पादन, बैंगन और मिर्च की पौधशाला प्रबंधन, हाइटेक पौधशाला तकनीक, पौध संरक्षण में आधुनिक उपकरणों का उपयोग और पोषण प्रबंधन पर भी सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण में किसानों को पौधशाला में जैविक एवं रासायनिक विधियों से रोग और कीट प्रबंधन, कलमी पौध उत्पादन तथा बीज उपचार की उन्नत तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी।

इस कार्यक्रम का समन्वय वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आत्मानंद त्रिपाठी कर रहे हैं। उनके साथ डॉ. सिद्धार्थ कुमार सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. शैलेष कुमार तिवारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक और डॉ. नीरज सिंह, प्रधान वैज्ञानिक भी कार्यक्रम संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page