Connect with us

वाराणसी

आंध्रा आश्रम में दो युवकों का शव मिलने से हड़कंप, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

Published

on

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के आंध्रा आश्रम के कमरे में मंगलवार को दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवकों का कमरा दो दिन से बंद था और दोनों ने आज तक (10 सितंबर) के लिए रूम बुक कराया था। युवकों के शव कमरे में सड़ने लगे थे और बदबू आने के बाद आश्रम के मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवकों के शव फंदे पर लटकते मिले। मौके पर मौजूद फॉरेंसिक टीम ने कमरे से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किया।

पुलिस ने आश्रम से युवकों के बारे में जानकारी एकत्रित कर   परिजनों से वार्ता की और युवकों के आने के बाद की गतिविधियां जानी। पुलिस ने आश्रम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया और आश्रम के मैनेजर से घटना के संदर्भ में पूछताछ भी किया। हालांकि अभी पुलिस युवकों की मौत के कारण का पता लगा रही है, वहीं दोनों की आत्महत्या को कर्ज या पारिवारिक कारण मान रही है। उसके पास से मिली दवाइयों और सामान को सील कर दिया गया है।

भेलूपुर एसीपी धनन्जय मिश्रा ने बताया कि, आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी के रहने वाले सगे भाई पी. लोक विनोद और पी लक्ष्मी नारायण 28 अगस्त को बनारस आए थे। काशी विश्वनाथ दर्शन के अलावा अन्य मंदिरों में भ्रमण का कार्यक्रम था। उन्होंने दस सितंबर तक के लिए आश्रम का कमरा बुक किया था।

आश्रम कर्मचारियों के अनुसार, मृतक दोनों भाइयों ने पिछले दिनों काशी विश्वनाथ समेत अन्य मंदिर में दर्शन किया और आश्रम में खाना भी खाया। 8 सितंबर को दोनों बाहर से लौटकर आश्रम में आए और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। बाद में जब कमरे से दुर्गंध उठना शुरू हुआ तब आश्रम के मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page