Connect with us

गाजीपुर

आंधी-तूफान से पेड़-पौधे और बिजली के खंभे जमींदोज

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। बहरियाबाद क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने तबाही मचा दी। तेज आंधी-तूफान और मूसलधार बारिश के चलते बहरियाबाद और आसपास के गांवों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और तूफान की वजह से कई पेड़ और पौधे जड़ से उखड़कर सड़कों और घरों पर गिर पड़े, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गई।

तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभे और तार भी टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार बिजली बहाली में कई दिन लग सकते हैं। बारिश के साथ आसमानी बिजली की कड़क भी देखने को मिली, जिससे भय का माहौल बन गया।

इस प्राकृतिक आपदा ने सबसे ज्यादा असर ग्रामीण और मजदूर वर्ग पर डाला है। झोपड़ियों और कच्चे मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए। तेज बारिश और तूफान से प्रभावित लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Advertisement

हालांकि इस बारिश से किसानों के चेहरे पर कुछ राहत की झलक भी देखने को मिली है। लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान किसान अब खेतों में बुआई शुरू करने की उम्मीद जता रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर टीनशेड और मिट्टी के घर गिरने से कई परिवारों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

प्राकृतिक आपदा के इस ताजा कहर से क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page