वायरल
आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित
महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदम
संतकबीर नगर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज जिलाधिकारी कार्यालय संत कबीर नगर के सभागार में नवचयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खलीलाबाद के माननीय विधायक अंकुर राज तिवारी, धनघटा विधायक गणेश चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, जिलाधिकारी श्रीमान आलोक कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से चयनित आंगनवाड़ी बहनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज में बाल विकास एवं पोषण सुधार की रीढ़ हैं। उनके समर्पण और सेवा भाव से बच्चों और माताओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
धनघटा विधायक गणेश चौहान ने कहा मुख्यमंत्री की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित इन सभी महिलाओं को निष्पक्ष तरीके से अवसर प्रदान किया गया है। यह पहल न केवल रोजगार सृजन का माध्यम है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित सहायिकाओं को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे अपेक्षा की गई कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान देंगी।
