वाराणसी
अस्सी घाट पर डूब रहे युवकों को मिला जीवन दान
वाराणसी। नाविकों और जल पुलिस की सक्रियता से सोमवार को गंगा नदी में स्नान करने आए दो युवकों को नया जीवनदान मिला। अस्सी घाट पर कुछ युवाओं की टोली गंगा स्नान करते-करते गहरे पानी की तरफ चली गई जिसमें दो युवक डूबने लगे। उन्हें डूबता देख पास खड़े नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों की जान बचा ली गई।
अंगद साहनी नाम के एक नाविक ने बताया कि, मैं और मेरा भाई अमन साहनी नाव पर सवारी भर रहे थें। तभी हमारी नजर दो युवकों पर पड़ी जो गंगा में डूब रहे थे, उनके साथ गंगा में स्नान कर रहे युवकों ने शोर मचाया हम तुरंत अपने नाव से गंगा में कूद गए और डूब रहे दोनों युवकों को बाहर निकाला।

जल पुलिस के अनुसार, चारों युवक प्रयागराज से बनारस परीक्षा देने के लिए आए थे। जिन दो युवकों को डूबने से बचाया गया उनका नाम अभिषेक कुमार और विवेक कुमार है। दोनों प्रयागराज स्थित शिवकुटी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, काशी का तुलसी घाट, जानकीघाट, मीरघाट, चौसट्ठी घाट, गोला घाट और प्रहलादघाट ऐसे घाट हैं जहां पिछले 4 महीने के अंदर 14 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। वहीं जल पुलिस और एनडीआरएफ की तत्परता से छह लोगों को डूबने से बचाया गया है।ऐसे हादसों को रोकने केलिए सुबह 5 बजे से एनडीआरएफ और जल पुलिसकी टीम लगातार गंगा में गश्त कर रही है और पीएसिस्टम के जरिए श्रद्धालुओं से गंगा में किये गएबैरिकेडिंग में नहाने का निवेदन कर रही है। इसकेअलावा जिन छह घाटों पर बार बार हादसे हो रहेवहां सुबह और शाम टीम को तैनात किया गया है।
