Connect with us

वाराणसी

अस्सी घाट पर गंगा में डूबने से बच्ची की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपने बड़ी बहन सुनैना प्रजापति के साथ गंगा स्नान करने अस्सी घाट पर आयी 12 वर्षीय बच्ची सलोनी प्रजापति की डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्सी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटे के अंदर बच्ची के शव को पानी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

वहीं इस घटना के बाद बड़ी बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। आसपास के लोगों ने जब इस दृश्य को देखा तो वह भी थोड़े भावुक हो गए और उन्होंने मृत बच्ची के बड़ी बहन को ढांढस बंधाया। जब इस घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तब सरायनंदन खोजवां के निवासी, पिता राम जी प्रजापति और मां के साथ-साथ स्थानीय लोग घाट की तरफ दौड़ पड़े। बच्ची के शव को देखकर माता-पिता एकदम सुध-बुध खो बैठे थें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page