Connect with us

गाजीपुर

असुरों के अत्याचार पर ईश्वर अवतार लेकर करते हैं संहार : साध्वी सुनीता

Published

on

श्रीरामकथा के तीसरे दिन साध्वी सुनीता ने कराया रामजन्म का रसपान

नंदगंज (गाजीपुर)। क्षेत्र के लखीमपुर गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीरामकथा में तीसरे दिन रविवार को कथावाचक साध्वी सुनीता जी ने श्रोताओं को राम जन्म की कथा का रसपान कराया। प्रसंग सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे।

कथावाचक साध्वी ने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया। जब पृथ्वी पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है, तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर मानव रूप में आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया।

Advertisement

कथा में उन्होंने रामजन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था, तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ संकेत होने लगे थे। प्रभु राम का जन्म होने पर चारों ओर खुशी का माहौल बन गया। इससे पहले संगीतमय भजन-कीर्तन के बीच आरती का कार्यक्रम हुआ, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page