Connect with us

वाराणसी

अशोका इंस्टीट्यूट में मिर्ची प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का हुआ उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल ने व्यापारी नेटवर्क को रौंदकर दस विकेट से हासिल की‌ जीत

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जयपुरिया के बल्लेबाज आशीष को मिला

वाराणसी। पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट परिसर स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित मिर्ची प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम 6 बजे शुरु हुआ। टॉस जयपुरिया स्कूल ने जीता और कप्तान अभिषेक ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

व्यापारी नेटवर्क की सलामी जोडी अभिषेक सिंह और आदित्य शर्मा ने शुरुआत की जयपुरिया स्कूल की ओर से पहला ओवर सुमित ने फेंका और पहले ही ओवर में उन्होंने बल्लेबाज अभिषेक सिंह का विकेट निकाल दिया । दूसरा ओवर प्रभात ने फेंका और दूसरी ही गेंद पर उन्होंने दूसरा विकेट भी गिरा दिया। इस प्रकार व्यापारी नेटवर्क की शुरुआत काफी खराब रही और सलामी जोड़ी दूसरे ओवर में ही पवेलियन वापस लौट गयी। इसी तरह प्रत्येक ओवर में विकेटों के गिरने का क्रम जारी रहा और पूरी टीम मात्र 81 रनों पर ढेर हो गयी। टीम को सुपर ओवर का कोई उचित लाभ नहीं मिल सका।

Advertisement

इस प्रकार जयपुरिया स्कूल की तरफ से सुमित ने तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए और प्रभात ने दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। शुभम ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि शिवा ने दो ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए और ऋषभ ने एक ओवर में दो रन देकर एक विकेट झटके।

इसके पश्चात् सेठ आनंद राम जयपुरिया की टीम के सलामी बल्लेबाज आशीष और अमित ने दूसरी पारी की शुरुआत की और पहले ओवर से ही दोनो बल्लेबाजों ने व्यापारी नेटवर्क के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। आशीष ने इस प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में छह छक्के और तीन चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया और पांचवें ओवर में ही अपनी टीम को जीत दिला दी।

सलामी जोड़ी ने मैदान के हर कोने में गेंद को सीमा रेखा के बाहर का रास्ता दिखाया और इस प्रकार आशीष का साथ दे रहे अमित ने अपनी 27 रन की पारी में दो गगन चुंबी छक्के और तीन चौके लगाए।‌ मैच विनिंग शाट् के लिए अभिषेक ने लेग साइड पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया और सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल की टीम को दस विकेट से मैच जिता दिया।

उद्घाटन मैच में 52 रन बनाने वाले अभिषेक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। व्यापारी नेटवर्क की ओर से गेंदबाज इरफान ने अपने दो ओवर 39 रन लुटाए और आशीष ने अपने दो ओवर में 17 रन दिए। प्रतीक ने दो ओवर में 28 रन दिए । इस प्रकार प्रतियोगिता का पहला मैच सेठ आनंद राम जयपुरिया ने दस विकेट जीत लिया ।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page