वाराणसी
अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध हुई ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वाराणसी: VDA उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी की ज़ोन – 1 एवं ज़ोन – 5 की प्रवर्तन टीम द्वारा आज अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।
वार्ड – सिकरौल
सिकरौल वार्ड के अंतर्गत कालोनाइजर/विकासकर्ता द्वारा खुशहाल नगर कॉलोनी, मौज़ा-लालपुर मीरापुर बसही वाराणसी पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी थी। अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रवर्तन टीम एवं थाना-शिवपुर पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।
जोनल अधिकारी – लाला सतीश कुमार सुमन
क्षेत्रीय अवर अभियंता – रामचन्द्र
वार्ड – दशाश्वमेध
दशाश्वमेध वार्ड के अंतर्गत कालोनाइजर/विकासकर्ता द्वारा मौज़ा-नरउर, थाना-रोहनिया, वाराणसी पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 02 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी थी। अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रवर्तन टीम एवं थाना-रोहनिया पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।
जोनल अधिकारी – प्रमोद कुमार तिवारी
क्षेत्रीय अवर अभियंता – पी0एन0 दुबे
वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा आम जनमानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।
