Connect with us

वाराणसी

अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर लगेगा ब्रेक, वीडीए का जागरूकता अभियान शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में लगातार फैल रही अवैध कॉलोनियों, गैरकानूनी प्लाटिंग और बिना स्वीकृत नक्शे के हो रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में सभी जोनल अधिकारियों, अवर अभियंताओं और सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फील्ड स्तर पर तैनात अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाना और अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को और मजबूत करना रहा।

उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि वाराणसी का भौगोलिक विस्तार तेजी से हो रहा है, जिसके साथ ही अवैध कॉलोनियों, अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति निर्माण की गतिविधियां भी बढ़ी हैं। ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए प्राधिकरण द्वारा अधिकारियों को नियमों, प्रक्रियाओं और कार्रवाई की विधियों का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि मौके पर ही गैरकानूनी निर्माण को रोका जा सके।

Loading...

इसी के साथ सोमवार से उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आमजन को अवैध निर्माण के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए जनजागरूकता अभियान की भी शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को अवैध प्लाटिंग से सतर्क किया जा रहा है और नियमों के अनुरूप निर्माण कराने का संदेश दिया जा रहा है। वीडीए ने साफ किया है कि जहां एक ओर अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं दूसरी ओर जागरूकता के जरिए समस्या की जड़ पर प्रभावी प्रहार किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page