अपराध
अवैध पिस्टल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी। थाना लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर बुधवार को अकथा स्थित देसी शराब के ठेके के पास पुलिया से एक अभियुक्त जितेंद्र कुमार को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा उसके कब्जे से .32 बोर की एक कारतूस भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
Loading...

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक प्रदीप यादव, अमरीश दुबे, विजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र मौर्या, तेज बहादुर यादव, कांस्टेबल उपेंद्र बहादुर सिंह, सूरज कुमार तिवारी एवं मनीष कुमार तिवारी शामिल रहें।
Continue Reading
