वाराणसी
अवैध निर्माण व प्लाटिंग पर सख्ती के निर्देश, मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया समयबद्ध करने पर जोर
वाराणसी। सोमवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) कार्यालय में उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण के सभी जोनों के ज़ोनल अधिकारी एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कम्पाउंडिंग मानचित्र, जमा धनराशि की स्थिति, अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मानचित्र एवं लेआउट स्वीकृति की प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, जिससे नागरिकों को अनावश्यक असुविधा न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी जोन में अवैध प्लाटिंग या अवैध निर्माण की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए नियमित निरीक्षण, सतर्क निगरानी तथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि नियोजित एवं संतुलित शहरी विकास के लिए नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य है और इस दिशा में सभी अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य करना होगा।
