Connect with us

गोरखपुर

अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला पुलिस ने अवैध देशी शराब की बिक्री की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 31 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोपालपुर पुलिया के आगे सड़क किनारे दो व्यक्ति अवैध देशी शराब बेच रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में कुछ रखते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे सामान छिपाने का प्रयास करने लगे।

Loading...

पूछताछ में एक ने अपना नाम बलवीर चौधरी (35 वर्ष) पुत्र बंगेश चौधरी निवासी ग्राम खेतरी तथा दूसरे ने अपना नाम बुद्धिराम (28 वर्ष) पुत्र छेदीलाल, निवासी गोपालपुर वार्ड नंबर 16 बताया। तलाशी के दौरान एक के पास से 15 पाउच तथा दूसरे के पास से 16 पाउच देशी शराब बरामद हुई। सभी पाउच सीलबंद पाए गए। बरामद माल को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया।

थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि तहरीर व बरामदगी के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page