Connect with us

गाजीपुर

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, चौकी प्रभारी शहनिन्दा अपने हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान महादेवा मंदिर के पास बच्छलपुर रोड से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का तमंचा और .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में थाना मुहम्मदाबाद पर मुकदमा संख्या 85/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नसरुद्दीन उर्फ डब्लू (पुत्र तोता निवासी मछली बाजार युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद, गाजीपुर) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले भी मुहम्मदाबाद थाने में मुकदमा संख्या 275/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार द्वारा अपने हमराहियों के साथ की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page