Connect with us

वाराणसी

अराजकतत्वों ने डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ा, प्रशासन ने कराया स्थापित                                   

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (पिंडरा)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा लच्छीरामपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने की घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है। इसके विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बाबतपुर साधोगंज-अनेई मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीण पुलिस के पहुंचने तक नारेबाजी करते रहे। आश्वासन देकर पुलिस ने सभी को शांत कराया। अभी तक प्रतिमा तोड़ने वाले का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद प्रधान से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्रतिमा टूटने को लेकर संदिग्ध से पूछताछ भी की।

इस दौरान एसपी प्रतीक चौहान बड़ागांव थाना प्रभारी, फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह , चौकी इंचार्ज साधोगंज, जिला पंचायत सदस्य अर्चना पटेल, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव उर्फ राजू राम, आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के लीगल सेल के वाराणसी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सतीश कुमार, बसपा के जिला अध्यक्ष नवीन भारत, रूपचंद भारती सहित भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहें।

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव उर्फ राजू राम ने प्रशासन से मांग की है कि जिस किसी भी व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे जेल भेजा जाए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page