Connect with us

सियासत

अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में किया जा रहा है प्रताड़ित : संजय सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीसीटीवी के जरिए 24 घंटे निगरानी रखने का आरोप लगाया है। इसके अलावा यह आरोप उन्होंने पीएमओ और दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्केना पर भी लगाया है।

आप नेता संजय सिंह ने पत्र में लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, नम्र निवेदन के साथ आपको अवगत कराना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ जो कुछ हो रहा है, वो अत्यधिक दुखद है। पूरी दिल्ली की जनता गहरी पीड़ा में है। तिहाड़ जेल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के लिए यातना गृह बना दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि, पीएमओ एवं एलजी साहब द्वारा 24 घंटे केजरीवाल पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर नजर रखी जा रही है। यह देखा जा रहा है कि, वह क्या कर रहे हैं ? क्या पढ़ रहे हैं‌ ? क्या लिख रहे हैं ? कब सो रहे हैं ? कब जाग रहे हैं ? उनकी एक-एक गतिविधि पर ऐसे नजर रखी जा रही है, जैसे मानो कोई बहुत बड़ा जासूस जासूसी करा रहा हो।

पत्र में संजय सिंह ने आगे लिखा है कि, तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार क्यों किया जा रहा है ? आखिर क्या गुनाह है मुख्यमंत्री केजरीवाल का ? केजरीवाल से आपकी वैचारिक दुश्मनी हो सकती है, लेकिन, यह व्यक्तिगत दुश्मनी क्यों ? क्या देश की राजनीति में गरीबों के लिए अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य देना अपराध है, भारत की राजनीतिक विरासत बहुत समृद्ध रही है। क्या आप किसी विपक्षी नेता की जान लेकर विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं ? केजरीवाल की 24 घंटे निगरानी करना, उनकी दवा रोकना, उनको मूलभूत सुविधाओं से वंचित करके उनको मानसिक उत्पीड़न देना, उनके जीवन जीने के अधिकारों का हनन है।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा हुआ यह पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page