Connect with us

वायरल

अयोध्या की रामलीला में शामिल हो सकते प्रधानमंत्री

Published

on

Loading...
Loading...

रामनगरी अयोध्या में इस बार फिर भव्य रामलीला की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार भी अयोध्या में होने वाली रामलीला में फिल्मी अभिनेताओं से लेकर लोक कलाकारों का जलवा देखने को मिलेगा। इस बार रामलीला मंचन में 42 से अधिक फिल्मी हस्तियां रामकथा का मंचन करते हुए दिखाई देंगी। इनमें भाजपा सांसद मनोज तिवारी से लेकर लोक गायिका मालिनी अवस्थी तक का नाम शामिल है।।

अयोध्या में रामलीला का आयोजन 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा। ये रामलीला नेशनल हाईवे स्थित श्री राम ऑडिटोरियम में की जाएगी। जिसके देखते हुए वैदिक रीति रिवाजों के मुताबिक भूमि पूजन भी संपन्न हो चुका है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस रामलीला में भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन केवट की भूमिका में दिखाई देंगे तो वहीं मनोज तिवारी बाली के रोल में दिखाई देंगे।

इनके अलावा फिल्म अभिनेता रजा मुराद भी इस रामलीला में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। भारी भरकम आवाज वाले रजा मुराद अहिरावण के रोल में दिखेंगे जबकि राकेश बेदी राजा जनक के किरदार में दिखेंगे। फ़िल्म एक्ट्रेस भाग्यश्री वेदमती के रोल में, मालिनी अवस्थी शबरी का किरदार निभाएँगी जिनके झूठे बेर भगवान श्रीराम ने खाये थे। फ़िल्म अभिनेता राज माथुर भरत के किरदार में दिखेंगे।

तो वहीं अयोध्या में फ़िल्मी सितारों की रामलीला का मंचन कराने अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि इस रामलीला का शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा गया है। ऐसे में पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंचन में शामिल हो सकते हैं। उनके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को भी निमंत्रण दिया गया है।

बता दें कि अयोध्या में पिछले कुछ सालों से हर साल भव्य रामलीला का आयोजन किया जाता है. राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद पहली बार राम नगरी में रामलीला का मंचन हो रहा है। जिसमें कई फ़िल्मी कलाकार हिस्सा लेंगे. इनमें से कई ऐसे कलाकार भी शामिल हैं जिन्होंने पिछली बार भी अयोध्या में रामलीला मंचन में हिस्सा लिया था।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page