Connect with us

राज्य-राजधानी

अमेरिका-जापान पहुंच रहे यूपी का दशहरी आम : सीएम योगी आदित्यनाथ

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी इस साल जापान और मलेशिया को 40 टन आम करेगा निर्यात : सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी में तीन दिवसीय आम महोत्सव 2024 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने आम की विभिन्न प्रजातियों की लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फ्लैग आफ कर जापान को 15 टन आम भी भेजा‌।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आम सबके लिए सुलभ है। महाेत्सव में प्रगतिशील किसानों व बागवानों को सम्मानित किया जाता है। दुनिया के बाजार में पहुंचाने का प्रयास हमारी सरकार कर रही है। पहली बार लखनऊ का दशहरी आम अमेरिका गया।किसानों और उत्पादकों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। दुनिया के बाजार में यूपी का आम छा जाये, इसके लिए गुणवत्ता ठीक करनी होगी और उत्पादन भी बढ़ाना होगा।

आज सरकार ने तमात प्रकार की सुविधाएं व प्रोत्साहन आम किसानों को दे रही है। आम उत्पादकों को मुनाफा दिलाने के उद्देश्य से दुनिया के बाजारों में आम भेजा जा रहा है। इससे किसानों को काफी बजत होगी। इस वर्ष जापान और मलेशिया को 40 टन आम निर्यात किया जायेगा। हमें आम नागरिक के लिए भी और दुनिया के बाजारों के लिए आम का उत्पादन करना है। 25 से 30 फीसदी आम का उत्पादन यूपी में होता है।

Advertisement

विभिन्न राज्यों के किसान हुए शामिल –

लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव कार्यक्रम में 700 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में आम महोत्सव में उत्तर प्रदेश के साथ कई अन्य प्रदेशों के भी किसानों ने हिस्सा लिया है। किसानों ने अपने यहां के आम को इस प्रदर्शनी में रखा है। इस बार इस महोत्सव में मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसानों ने हिस्सा लिया है। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों के उद्यान प्रतिनिधि और आम की खेती करने वाले विशेषज्ञ भी पहुंचे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page