Connect with us

बड़ी खबरें

अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, हूतियों का इजरायल पर मिसाइल हमला

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में अब यमन भी शामिल हो गया है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी इजरायल को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इस हमले के बाद बीरशेबा और आसपास के क्षेत्रों में सायरन बज उठे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा संघर्ष के दौरान हूतियों द्वारा इजरायल पर किया गया यह पहला हमला है। इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि यमन से दागी गई मिसाइल की पहचान कर ली गई है और उसे निष्क्रिय करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading...

सेना के मुताबिक, शनिवार तड़के यमन की ओर से एक मिसाइल दागी गई। इससे पहले शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक बीरशेबा और इजरायल के प्रमुख परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास स्थित इलाकों में तीसरी बार सायरन बजाए गए। इस दौरान ईरान और हिज्बुल्लाह की ओर से भी पूरी रात हमले जारी रहे।

इससे पहले हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी थी कि यदि अन्य देश ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका और इजरायल का समर्थन करते हैं या लाल सागर का उपयोग ईरान पर हमले के लिए किया जाता है, तो वे सैन्य हस्तक्षेप करने से पीछे नहीं हटेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page