Connect with us

पूर्वांचल

अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से की हाथापाई

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौरी गांव स्थित एक विद्यालय में टीसी कटाने को लेकर अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में प्रधानाचार्य ने अपने साथ मारपीट की हुई घटना के संबंध में अलीनगर थाने पर जाकर तहरीर दर्ज कराया। पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौरी गांव स्थित आजाद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेश यादव 50 वर्ष अपने विद्यालय के कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के छविनाथ व अरविंद पिता पुत्र आए और अपनी पुत्री गुड़िया का तत्काल टीसी मांगने लगे। प्रधानाचार्य ने एक दिन का समय मांगा। लेकिन अभिभावकों को उनकी बात नागवार गुजरी। इस पर उन्होंने प्रधानाचार्य को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में प्रधानाचार्य ने थाने पहुंचकर पिता पुत्र के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page