Connect with us

मनोरंजन

अब भोजपुरी में बन रही है “यारियां”

Published

on

हिंदी के बाद अब भोजपुरी में बन रही है फिल्म यारियां।भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के क्रिकेटर और एक्टर आदित्य ओझा ने सिंगर एक्ट्रेस निशा दूबे के साथ नई भोजपुरी फ़िल्म ‘यारियां’ की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दिया है। राम एंटरटेनमेंट बैनर के तले शुरू हुई इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में आदित्य ओझा और निशा दूबे की लाजवाब केमिस्ट्री दिखेगी, साथ ही राम वी प्रजापति और खूबसूरत अदाकारा प्रतीक्षा उपाध्याय नजर आने वाले हैं।गौरतलब है कि राम एंटरटेनमेंट बैनर के तले बन रही फिल्म ‘यारियां’ की शूटिंग शुरू होने से पहले शुभ घड़ी में भव्य मुहूर्त किया गया। विधिवत पूजा एवं मंत्रोच्चारण के साथ इस फिल्म के शुभ मुहूर्त के समय फिल्म के निर्माता, निर्देशक, हीरो, हीरोइन सहित पूरी यूनिट के साथ कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और फ़िल्म के सफलता की कामना की।

इस फिल्म की मुख्य भूमिका में आदित्य ओझा, निशा दूबे, राम प्रजापति, प्रतीक्षा उपाध्याय, मनोज द्विवेदी, रमेश द्विवेदी, गुलशन पांडेय, शकीला मजीद, आशीष तिवारी, नेहा सिंह, अनु मौर्या, साहेब लालधारी आदि हैं। फिल्म के निर्माता राम वी. प्रजापति हैं, जो इसके पहले भी फ़िल्म कर चुके हैं। वे एक बार फिर से बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। फ़िल्म के निर्देशक चंदन सिंह है, जिन्होंने भोजपुरी के कई बड़े स्टार की फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म के लेखक सभा वर्मा हैं, जिन्हें सुपरहिट फिल्मों के लेखक के रूप में जाना जाता है। संगीतकार भरत चौहान, कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page