पूर्वांचल
अब एक क्लिक पर सामने होंगी बीडा की योजनाएंःडीएम
भदोही। जिलाधिकारी-मुख्य कार्य पालक अधिकारी विशाल सिंह ने बृहस्पतिवार को भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय में जन. सामान्य के हित में सहायता केंद्र और पोर्टल की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया। जिलाधिकारी ने बताया कि एक क्लिक पर जनसामान्य बीडा की समस्त योजनाओं, सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे ही बीडा के प्रयुक्त होने वाले संसाधनों का भी भुगतान, शिकायतें की जा सकेंगी। दर्ज शिकायतों का समाधान, सम्पत्तियों की बिक्रीए टेन्डर की सूचनाएं मिलने में देर नहीं करेंगी। सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ-साथ विकासको गति मिलेगी। वित्त अधिकारी बृजेश सिंह ने डिजिटलाइजेशन एचडीएफसी बैंक के सहयोग से होने की जानकारी दी। इस मौके पर डिप्टी सीईओ बीडा अनीता देवी, एसडीएम भान सिंह, कमांडेंट होमगार्ड चंदन सिंह, उपायुक्त उद्योग अमिताभ दास, आशुतोष श्रीवास्तव, आदित्य, पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
