Connect with us

पूर्वांचल

अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही तेज होगी : एसपी, चंदौली

Published

on

Loading...
Loading...

कानून व्यवस्था और जनसमस्या पर एसपी चंदौली ने व्यक्त किए विचार

रिपोर्ट – गणपत राय

चंदौली के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्घे ने बुधवार की देर रात कार्यभार संभालने के बाद अगले दिन सुबह से विभिन्न कार्यों में जुट गए हैं। जहां उन्होंने गुरुवार को मातहतों के साथ मीटिंग के बाद चंदौली जिले के पत्रकारों के साथ भी बातचीत की।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, चंदौली पुलिस की अपराधियों पर पैनी नजर रहेगी और समय-समय पर इन पर नकेल करने की पूरी कोशिश की जाएगी, ताकि पूरे जिले में कानून व्यवस्था के साथ-साथ शांति बनी रहे। पेशेवर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही तेजी से होगी। अपराधीगण किसी भी कार्य को अंजाम देने से पहले 10 बार सोचेंगे की चंदौली पुलिस एक्शन और अलर्ट मोड पर है।

हर क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व्यापक रूप से गश्त करते रहेगी। इसके साथ ही साथ जिले की सीमा के अंदर शराब तस्करी, पशु तस्करी तथा अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेक पोस्ट और बैरियर बनाकर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।

Advertisement

चंदौली की जनता को ध्यान में रखते हुए एसपी आदित्य लांग्घे ने कहा कि, पुलिस के पास आने वाले सभी फरियादियों को त्वरित और उचित न्याय दिलाना भी उनके प्राथमिकता में शामिल है। जिले के सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालय में मौजूद रहकर आम जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुनेंगे और सभी शिकायतों का समय से निस्तारण भी सुनिश्चित करेंगे। अगर किसी भी थाना स्तर पर बिना वजह कार्यवाही लंबित करने की शिकायत मिलेगी तो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सबसे सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तो वहीं शहर में ट्रैफिक समस्या के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, जिले में जहां कहीं भी ट्रैफिक संबंधित समस्या है, उसके लिए संबंधित लोग एक्शन प्लान बनाकर काम करेंगे।

इस पत्रकार वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page