Connect with us

अपराध

अनुराग यादव हत्याकांड: दो आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, जौनपुर पुलिस को सौंपा गया

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर के गौराबादशाहपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्तियों पर शक हुआ। पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि ये संदिग्ध अनुराग यादव हत्याकांड में वांछित आरोपी सूरज यादव और रमेश यादव हैं।

लखनऊ पुलिस ने तुरंत जौनपुर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद जौनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया और उन्हें जौनपुर ले जाया गया है।

Loading...

गौरतलब है कि अनुराग यादव की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। घटना के बाद मुख्य आरोपी और उसका भाई फरार हो गए थे, जबकि पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page