Connect with us

दुर्घटना

अनियंत्रित स्कॉर्पियो से कुचलकर पुरोहित की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाड़ी सहित ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में 

वाराणसी। जिले के मंडुवाडीह क्षेत्र के बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बाहर गुरुवार रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 25 वर्षीय पुरोहित कन्हैया मिश्रा को जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कन्हैया की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और वाहन को हिरासत में ले लिया है।

मां के साथ रहते थे कन्हैया

कन्हैया मिश्रा गायघाट के निवासी थे और अपनी विधवा मां पूनम मिश्रा के साथ रहते थे। दुर्घटना उस समय हुई जब कन्हैया अपने मित्र सर्वज्ञ मिश्रा (जो चंडीगढ़ में शिक्षक हैं) को बनारस स्टेशन पर छोड़ने के बाद ऑटो पकड़ने के लिए सड़क पर निकले।

स्कार्पियो की टक्कर से कन्हैया को सिर में गहरी चोट लगी और भारी रक्तस्राव हुआ। शुभचिंतकों ने उन्हें तुरंत मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचाया, जहां से उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कन्हैया की मौत की खबर मिलते ही उनकी मां और रिश्तेदार मंडुवाडीह थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, आरोपियों की तरफ से पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

Advertisement

पुलिस ने वाहन और ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। कन्हैया अपने परिवार के इकलौते सहारे थे। उनकी मां पूनम मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page