दुर्घटना
अनियंत्रित कार ने बाइक-साइकिल सवारों को मारी टक्कर, पांच लोग घायल
Loading...
Loading...
वाराणसी। जिले के बड़ागांव क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिंडरा विधायक के जन सहयोग कार्यालय के ठीक सामने हुई इस दुर्घटना में कार ने एक बाइक और साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सड़क पर यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
Continue Reading
