वायरल
अधूरी रह गई मुख्तार अंसारी की आखिरी इच्छा
पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी की गुरुवार को बांदा जेल में कार्डियक अरेस्ट आने से मौत हो गई थी। जेल प्रशासन तत्काल उसे निजी चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दिया है। यूपी पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।
बात करें अगर मुख्तार अंसारी की तो उन्हें कारों के कलेक्शन करने का बहुत शौक था। उनकी ज्यादातर गाड़ियों का नंबर 786 था। लेकिन अब मुख्तार अंसारी इस दुनिया में नहीं है और उनकी अधूरी ख्वाहिश भी पूरी नहीं हो सकी। जेल में बंद मुख्तार की चाहत थी कि, जब वो छूट कर बाहर निकले तो उसके काफिले में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली एसयूवी ‘हमर’ भी शामिल हो, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश भी अधूरी रह गई। मुख्तार के कारों के कलेक्शन में टाटा सफारी, फोर्ड एंडेवर, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, पजेरो स्पोर्ट और जिप्सी शामिल थी। मुख्तार के काफिले में चलने वाली ज्यादातर गाड़ियों का नंबर 786 ही था।

कॉलेज के दिनों में मुख्तार अंसारी अपने दोस्तों के साथ बुलेट और जीप की सवारी करते हुए हमेशा गाजीपुर की सड़कों पर देखे जाते थें। माफिया डॉन बनने से पहले वह क्रिकेट के काफी शौकीन भी रहे। अपने युवावस्था के दिनों में उन्हें शिकार खेलने का भी काफी शौक था।
