Connect with us

मऊ

अधिशासी अधिकारी ने रैन बसेरा और अलाव का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। बुधवार की रात को अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने घोसी नगर में स्थित रैन बसेरों और अलाव जलाने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोडवेज बस अड्डा, सामुदायिक अस्पताल और तहसील परिसर में जलाए गए अलावों का जायजा लिया।

इसके अलावा नगर के क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पीछे स्थित स्थाई रैन बसेरों का भी औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान, अनिल कुमार ने रजिस्टर का अवलोकन करते हुए केयर टेकर को निर्देश दिया कि वे आने वाले सभी लोगों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पूरा पता सही तरीके से रजिस्टर में दर्ज करें।

Loading...

उन्होंने रैन बसेरों में पर्याप्त बेड और कंबल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ ठंड से बचाव के लिए बाहर सोने वालों को रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था की।अधिशासी अधिकारी ने यह भी बताया कि शासन के निर्देश पर नगर में 10 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं और नगर पंचायत ने इस ठंड को देखते हुए रैन बसेरों की व्यवस्था की है जहाँ रात्रि विश्राम की पूरी व्यवस्था की गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page