गोरखपुर
अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष: गोरखपुर में भाजपा ने शुरू की व्यापक तैयारियां
गोरखपुर। जिले के बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर पार्टी कार्यालय पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी की दृष्टि से गोरखपुर महानगर की कार्यशाला में कार्यशाला के मुख्य अतिथि महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


संचालन महानगर महामंत्री अभियान संयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, इंद्रमणि उपाध्याय, दयानंद शर्मा, रणविजय शाही, पदमा गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, मनोज अग्रहरी, गौरव तिवारी सहित महानगर पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री गण ,मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्रीगण मंडल अभियान टोली के सदस्य गण एवं विभाग व प्रकोष्ठों के संयोजक गण उपस्थित थे।
Continue Reading
