Connect with us

वाराणसी

अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी कार, चार लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह मिर्जामुराद क्षेत्र के डंगहरिया गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

कार सवार लौट रहे थे प्रयागराज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज निवासी अंकित कुमार, आलोक, विशाल और गौतम वाराणसी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी कार से वापस लौट रहे थे। तभी डंगहरिया गांव के पास हाईवे पर अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार में तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Loading...

घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया
हादसे की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से तत्काल ट्रामा सेंटर BHU भेजवाया। इधर, टक्कर मारने वाला वाहन मौका पाकर प्रयागराज की दिशा में फरार हो गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page