पूर्वांचल
अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती समेत तीन घायल
Loading...
Loading...
चंदौली। नौगढ़-चकरघट्टा मार्ग पर रविवार की दोपहर में भैसोड़ा बांध के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन सभी को नौगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Loading...
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाघी क्षेत्र के निवासी राजेश सुबह बाइक पर अपनी पत्नी दीपा और भतीजी पूजा को लेकर किसी काम से गए थे। दोपहर में घर लौटते समय विपरीत दिशा से आ रहे असंतुलित वाहन ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है और क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज चल रहा है।
Continue Reading
