Connect with us

गाजीपुर

अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन झोपड़ियां जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

तीन भैंस, एक गाय और एक बकरा जिंदा जले, दो बकरी और एक गाय झुलसीं

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बलुआ के अमलाख मौजे में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने तबाही मचा दी। तेजू यादव की तीन रिहायशी झोपड़ियां आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के लोगों के अथक प्रयास के बावजूद झोपड़ियों में बंधी तीन भैंस, एक गाय और एक बकरा जिंदा जल गए। वहीं, दो बकरियां और एक गाय बुरी तरह झुलस गईं।

Loading...

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सबकुछ स्वाहा हो चुका था। आग में न केवल पशु हानि हुई बल्कि दैनिक जीवन की सभी जरूरी वस्तुएं भी जलकर राख हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लेखपाल राकेश रंजन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का ब्यौरा तैयार किया और आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस घटना के बाद तेजू यादव और उनका परिवार पड़ोसी मुरलीधर पांडेय के घर में शरण लिए हुए है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page