Connect with us

वाराणसी

अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने गांधी जयंती पर चलाया व्यापक सफाई अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के हरहुआ में गांधी जयंती के अवसर पर अजगरा विधानसभा के विधायक त्रिभुवन राम ने एक व्यापक सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इलाके के वृक्षारोपण स्थलों और बगीचों की सफाई की, जिनमें कुछ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए पेड़ शामिल थे। अभियान के दौरान नए पौधे भी लगाए गए और इलाके की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

Loading...

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें हरहुआ मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनंजय सरोज, पूर्व चोलापुर मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री रामाश्रय सिंह, जिला प्रतिनिधि प्रदीप सिंह और पंकज तिवारी शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page