Connect with us

मनोरंजन

अगले साल फ्लोर पर जाएगी वरुण धवन की दुल्हनिया 3

Published

on

वरुण धवन रोमांटिक कॉमेडी के क्षेत्र में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं और इस अभिनेता ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया से दर्शकों का दिल जीता है। अब 2024 में वरुण फिर से दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं। चर्चा है कि वरुण धवन दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए निर्देशक शशांक खेतान के साथ फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं। वरुण धवन की दुल्हनिया 3 अगले साल 2024 में फ्लोर पर जाएगी। माना जारहा हेै कि करण जौहर वरुण के साथ एक नया चेहरा लॉन्च कर सकते हैं। वरुण, शशांक और करण जौहर ने दुल्हनिया 3 के लिए कई विचारों पर चर्चा की है और आखिरकार एक पर फैसला कर लिया है। फिल्म 2024 के अंत में फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है और निमार्ताओं ने काम शुरू कर दिया है। चर्चा तो यह भी है कि “वरुण की दुल्हनिया का किरदार निभाने के लिए एक नई अभिनेत्री की तलाश है। करण और वरुण के लिए नई दुल्हनिया फिल्म के साथ एक नया चेहरा लॉन्च करने की उच्च संभावना है। तब तक वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन की रमेश तौरानी द्वारा निर्मित अगली फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे। इसके बाद यह फिल्म फ्लोर पर जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page