Connect with us

राष्ट्रीय

अगर 26/11 जैसी घटना दोबारा हुई तो देंगे जवाब : एस  जयशंकर

Published

on

Loading...
Loading...

भारत आतंकवाद के खिलाफ अब देगा जवाब: एस जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत अब वह देश नहीं रहा कि उस पर हमला हो और वह चुप रहे। जयशंकर ने रविवार को स्पष्ट किया कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के समय भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब यदि ऐसी घटना होती है तो जवाब जरूर दिया जाएगा।

जयशंकर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, मुंबई में जो हुआ, वैसा दोबारा नहीं होना चाहिए कि यहां आतंकवादी हमला हुआ और हम प्रतिक्रिया न दें। मुंबई भारत और दुनिया के लिए आतंकवाद-विरोध का प्रतीक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत आज आतंकवाद से लड़ाई में सबसे आगे खड़ा है।

उन्होंने कहा कि जब भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का सदस्य था, तब उसने आतंकवाद-निरोधक समिति की अध्यक्षता की और इस दौरान उसी होटल में बैठक आयोजित की जहां 26/11 का हमला हुआ था। लोग जानते हैं कि भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत अब आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा।

Advertisement

जयशंकर ने कहा, हम आतंकवाद को उजागर करेंगे और जहां आवश्यक होगा वहां कार्रवाई भी करेंगे। अब यह स्वीकार्य नहीं है कि कोई दिन में सौदेबाजी करे और रात में आतंक का समर्थन करे।

इसके साथ ही, विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत और चीन जल्द ही लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त फिर से शुरू करेंगे। हमें उम्मीद है कि डेमचोक और देपसांग जैसे क्षेत्रों में 31 अक्टूबर, 2020 से पहले की गश्त व्यवस्था बहाल हो जाएगी। इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page