चन्दौली
अखिलेश तिवारी को भाजपा ने दी मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी

बबुरी (चंदौली)। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल की अध्यक्षता और चंदौली जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह के अनुमोदन से चंदौली पश्चिम मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस क्रम में मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज के नेतृत्व में अखिलेश तिवारी (भंटू गुरु) को मंडल महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अखिलेश तिवारी पार्टी के जमीनी स्तर से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने बूथ अध्यक्ष से लेकर सेक्टर अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाई है। पार्टी ने उनके समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए यह विश्वास जताया है।
नव नियुक्त मंडल महामंत्री ग्रामसभा बनौली कला, पोस्ट सीकरी, जनपद चंदौली के निवासी हैं तथा विधानसभा क्षेत्र पं. दीनदयाल नगर (380) में आते हैं।
उनका पारिवारिक राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि भी समृद्ध रही है। उनके दादा ग्राम बनौली कला में 15 वर्षों तक ग्राम प्रधान रहे और 5 वर्षों तक क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे। उनके पिता स्वास्थ्य विभाग (आयुर्वेद शाखा) में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत थे। अखिलेश तिवारी तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं, उनके दोनों छोटे भाई भागलपुर और जयपुर के कॉलेजों में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।