Connect with us

व्यापार

अक्षय तृतीया पर देशभर में हुई 20 टन सोने की खरीदारी

Published

on

Loading...
Loading...

सोने की रिकॉर्ड कीमत 94,361 रुपये प्रति 10 ग्राम पर भी नहीं थमा खरीदारों का उत्साह

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया पर एक बार फिर देशवासियों का सोने के प्रति पारंपरिक लगाव देखने को मिला। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, इस शुभ अवसर पर देशभर में लगभग 20 टन सोने की बिक्री हुई, जिसकी कीमत करीब 18,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। केवल मुंबई में ही 2.5 टन सोने की खरीदारी दर्ज की गई, जिसका कुल मूल्य 2350 करोड़ रुपये रहा।

इस बार सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर 94,361 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई, बावजूद इसके खरीदारों में उत्साह की कमी नहीं दिखी। खासकर दक्षिण भारत में आभूषणों की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ी, जबकि उत्तर और पश्चिम भारत में तुलनात्मक रूप से थोड़ी धीमी रही।

आईबीजेए के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र मेहता ने बताया कि उच्च कीमतों के कारण उपभोक्ताओं ने पुराने सोने की अदला-बदली कर नई खरीदारी की। वहीं, पीएनजी ज्वेलर्स के एमडी सौरभ गाडगिल ने कहा कि उपभोक्ताओं ने कीमतों में वृद्धि को सहज रूप से स्वीकार किया और आत्मविश्वास के साथ खरीदारी की।

Advertisement

इस बार एक नया ट्रेंड यह भी देखने को मिला कि करीब 50% खरीदारी पुराने सोने से की गई। इसके पीछे मकसद त्योहारों और शादियों के लिए बजट का स्मार्ट प्रबंधन बताया जा रहा है।

निवेशकों का रुझान बढ़ा
आईबीजेए प्रवक्ता कुमार जैन के अनुसार, इस बार निवेशकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। करीब 30% खरीदारी निवेशकों द्वारा की गई, जिनमें सिक्के और बार प्रमुख रहे। शुभ मुहूर्त रात 11 बजे तक होने से देर रात तक दुकानें खुली रहीं।

हीरे और हल्के आभूषणों की मांग में इजाफा
नील सोनावाला, एमडी, जेन डायमंड्स, ने बताया कि भारी कीमतों के बावजूद हल्के और डिजाइनर आभूषणों की मांग में वृद्धि दर्ज की गई। उपभोक्ता अब गहनों को केवल पहनावे के लिए नहीं, बल्कि निवेश के रूप में भी देखने लगे हैं।

कीमतों ने बढ़ाई चिंता, फिर भी खरीदारी जारी
जीजेईपीसी अध्यक्ष किरीट भंसाली ने बताया कि बढ़ती कीमतों ने उपभोक्ताओं को चिंतित किया, लेकिन बीते सप्ताह कीमतों में थोड़ी गिरावट ने उन्हें खरीदारी का अवसर दे दिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page