Connect with us

मुम्बई

अक्षय कुमार को हुआ कोरोना, अनंत-राधिका की शादी में नहीं करेंगे शिरकत

Published

on

रिपोर्ट -‌ धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अक्षय कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना होने की वजह से वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। आज ही अक्षय की फिल्म सरफिरा देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

बता दें कि, अनंत-राधिका की शादी में देश और दुनिया की तमाम चर्चित हस्तियां शामिल होंगे। बॉलीवुड सितारे भी शादी में शामिल हो रहे हैं। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शायद खिलाड़ी शादी में शामिल नहीं होंगे। इसकी वजह उनकी तबीयत बताई जा रही है।

अभिनेता लगातार फिल्म ‘सरफिरा’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे थे। तबीयत ठीक ना होने पर उन्होंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अक्षय डॉक्टर की सलाह पर ध्यान दे रहे हैं और आराम कर रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page