Connect with us

पूर्वांचल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलअंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटे एनसीसी कैडेट्स

Published

on

Loading...
Loading...

मुगलसराय। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय की ओर से एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 12 शिक्षण संस्थानों से 327 कैडेट्स, एक अधिकारी, आठ पीआई और 11 एएनओ ने भाग लिया।

ब्रिटिश काल में निर्मित 1835 के ऐतिहासिक चर्च की पृष्ठभूमि में आयोजित इस योग सत्र ने आयोजन को एक विशेष पहचान दी। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन और एकता को बढ़ावा देना था। कैडेट्स द्वारा समन्वित योगाभ्यास ने उनके समर्पण और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया। यह आयोजन न केवल योग के महत्व को उजागर करने में सफल रहा, बल्कि सभी प्रतिभागियों में आपसी सौहार्द और साझा उद्देश्य की भावना भी विकसित हुई।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page