Connect with us

वाराणसी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के बढ़ते कर्ज को लेकर चेतावनी दी है इस संदर्भ में वाराणसी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की

Published

on

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के बढ़ते कर्ज को लेकर चेतावनी दी है इस संदर्भ में वाराणसी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की

वाराणसी: महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की — IMF ने चेतावनी दी है कि देश का कुल कर्ज भारत की GDP से ज्यादा होने वाला है आजादी के बाद 67 साल में 14 प्रधानमंत्रियों ने कुल 55 लाख करोड़ का कर्ज लिया. दूसरी ओर पीएम मोदी ने अकेले ही 150 लाख करोड़ रुपए का कर्ज देश पर लाद दिया है।कर्ज लेकर अम्बानी-अडानी के हाथों को मजबूत कर रहे है प्रधानमंत्री जी जिसका खामियाजा देश भुगत रहा है।देश मे 2014 में ₹54 लाख करोड़ का कर्ज था वही 2014-2023 तक ₹205 लाख करोड़ कर्ज है।यह भाजपा के गलत नीतियों का परिणाम है।मोदी जी सिर्फ झूठे दावे करते है की देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, GDP बढ़ रहा है, टैक्स कलेक्शन, GST बढ़ रहा है- तो फिर देश पर लगातार क़र्ज़ क्यों चढ़ रहा है..?जो कांग्रेस के समय देश पर 54 लाख करोड़ कर्ज था उसे मोदी सरकार ने पिछले 9 सालो मे बढ़ा कर 205 लाख करोड़ कर दिया यानि हर भारतीय पर 1.57 करोड़ का कर्जा मोदी सरकार ने चढ़ा दिया जो की एक बहुत ही चिंता का विषय है और इसके बारे मे हर देशवासियों को सोचना होगा यदि ऐसा ही रहा तो भविष्य मे भारत के हर गरीब व मध्यमवर्ग के व्यक्ति का जीना मुश्किल हो जाएगा और मोदी जी के उद्योगपति मित्र मालामाल होते जाएंगे और देश पर कर्ज बढ़ता जाएगा इसीलिए 2024 में परिवर्तन जरूरी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page