मनोरंजन
The Kerala Story को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बढ़ा विवाद, FTII छात्र संगठन ने जताई कड़ी आपत्ति

किस फिल्म और किस अभिनेता ने जीता कौन-सा अवार्ड ? यहां देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हाल ही में एलान किया गया है, जिसमें 2023 में रिलीज़ हुई फिल्मों को सम्मानित किया गया। इस सूची में निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म The Kerala Story को दो श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया – सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी।
हालांकि, इस फैसले पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आपत्ति जताई थी और अब पुणे स्थित एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) के छात्र संगठन ने भी इस सम्मान पर कड़ी निंदा दर्ज कराई है।
एफटीआईआई छात्र संगठन का कहना है कि यह फिल्म एकपक्षीय विचारधारा को बढ़ावा देती है और इसे राष्ट्रीय सम्मान देना कलात्मक स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के विपरीत है। संगठन ने इसे भारतीय सिनेमा के मूल्यों के खिलाफ बताया है।
इस विवाद के चलते फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। एक पक्ष जहां इसे सच्चाई दिखाने वाली फिल्म बता रहा है, वहीं दूसरा पक्ष इसे प्रोपेगैंडा करार दे रहा है।
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: प्रमुख विजेताओं की पूरी सूची
🔹 सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म:
12th फेल
(निर्देशक: विधु विनोद चोपड़ा | भाषा: हिंदी)
🔹 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (संयुक्त):
शाहरुख़ ख़ान – जवान
विक्रांत मैसी – 12th फेल
🔹 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री:
रानी मुखर्जी – Mrs. Chatterjee vs Norway
🔹 सर्वश्रेष्ठ निर्देशक:
सुदीप्तो सेन – The Kerala Story
🔹 सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक:
आशीष बेन्डे – Aatmapamphlet (मराठी)
🔹 सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन फिल्म:
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani – करण जौहर
🔹 सर्वश्रेष्ठ सामाजिक फिल्म:
Sam Bahadur – मेघना गुलज़ार
🔹 सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म:
Naal 2 – सुधाकर रेड्डी यक्कांती (मराठी)
🔹 सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स/एनीमेशन फिल्म:
Hanu-Man – प्रशांत वर्मा (तेलुगू)
🔹 सर्वश्रेष्ठ छायांकन:
The Kerala Story – प्रशांतनु महापात्र
🔹 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (संयुक्त):
विजय राघवन – Pookkalam (मलयालम)
एम.एस. भास्कर – Parking (तमिल)
🔹 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (संयुक्त):
उर्वशी – Ullozhukku (मलयालम)
जानकी बोडीवाला – Vash (गुजराती)
🔹 सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (पुरुष):
पीवीएन एस रोहित – Baby (Premisthunna गीत) (तेलुगू)
🔹 सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका (महिला):
शिल्पा राव – Jawan (Chaleya गीत) (हिंदी)
🔹 सर्वश्रेष्ठ गीत लेखन:
कासर्ला श्याम – Balgam (Ooru Palleturu) (तेलुगू)
🔹 सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी:
वैभवी मर्चेंट – Rocky Aur Rani (Dindora Baje Re) (हिंदी)
🔹 सर्वश्रेष्ठ एक्शन:
नंदू पृथ्वी – Hanu-Man (तेलुगू)
🔹 फिल्म ‘Animal’ को तीन तकनीकी पुरस्कार:
1. पृष्ठभूमि संगीत – हर्षवर्धन रमेश्वर
2. ध्वनि डिजाइन – सचिन सुधाकरण, हरिहरन मुरलीधरन
3. रिकॉर्डिंग में विशेष उल्लेख – एम.आर. राजकृष्णन