Connect with us

बड़ी खबरें

शारदीय नवरात्र: अफवाह फ़ैलाने वालों पर चलेगा पुलिस का डंडा: सोशल मीडिया पर रखी जायेगी पैनी नज़र

Published

on

वाराणसी| इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार 7 अक्टूबर से हो रही है। मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का यह महापर्व शुक्रवार 15 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। उसी दिन चंद्र दर्शन के अनुसार मुस्लिम सम्प्रदाय का पचासे का जुलूस भी उठाया जाएगा। नवरात्रि पर्व पर प्रत्येक देवी मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था और पंडालों की सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।

साथ ही पुलिस कमिश्नर ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं उसे फैलाने वालों पर पर सतर्क दृष्टि रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में निम्नलिखित दिशा-निर्देश महानगर पुलिस कमिश्नरेट को जारी किये हैं।

01 – नवरात्र के दौरान कोविड-19 माहमारी की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

02 – विगत वर्षों के अभिलेखों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

03 – दुर्गापूजा समितियों की सूची, उनके सम्पर्क नंबर, स्थान, रुट सहित तैयार कराया जाए।

Advertisement

04 –  पूजा पंडाल प्रबंधकों/समितियों की बैठक कर उन्हें कोविड 19 महामारी के दिशा निर्देश के पालन, पंडालों के आकार, सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं यातायात व सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में बताते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करा ली जाए।

05 – पूजा पंडाल स्थापना स्थलों का भ्रमण कर उनके स्थान, अकार एवं आवागमन बाधित न हो इसके लिए पूर्व में ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर लें।

06 – विवादित/संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर समस्याओं का संधान एवं आवश्यक पुलिस प्रबंधन की रूपरेखा पूर्व में भी बना लें।

07 – शान्ति समितियों की सदस्यों तथा दोनों सम्प्रदायों के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक करके संवाद स्थापित किया जाए तथा उन्हें अपने संपर्क में रखा जाए।

08 – शरारती तत्वों को चिह्नित करके उनकी सूची बनाकर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

09- विसर्जन के लिए हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश का अनुपालन कराते हुए सभी निर्धारित रूटों का भ्रमण, वाहनों के आकर एवं व्यक्तियों की संख्या का निर्धारण करा लिया जाए।

10 – अग्निशमन अधिकारी द्वारा सभी पांडालों का भ्रमण कर अग्निशमन यंत्रों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

11 – त्यौहार के दौरान छोटी से छोटी घटना पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

12 – सोशल मीडिया की ख़बरों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और अफवाहों का खंडन करते हुए अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa