Connect with us

कोरोना

ट्रेन से चलने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कुछ ट्रेनों को निरस्त एवं समय, दिशा परिवर्तित किया गया है

Published

on

मंडल के कादीपुर-सारनाथ और सैदपुर भितरी-औड़िहार रेल खंड पर सीमित ऊंचाई के सब-वे के निर्माण के कारण विभिन्न तिथियों में ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते आज 2 ट्रेनों के निरस्तीकरण, 1 के मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण और के शार्ट टर्मिनेशन / शार्ट ओरिजिनेशन का निर्णय लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यात्रियों की असुविधा के लिए खेद है।

  • 9 जनवरी 2022 को चलने वाली 05169/05170 बलिया-वाराणसी-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ियां निरस्त रहेंगी। 9 जनवरी 2022 को चलने वाली 01747/01748 प्रयागराज रामबाग-भटनी-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ियां निरस्त रहेंगी।
  • 9 जनवरी 2022 को गोरखपुर से चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 9 जनवरी 2022 को वाराणसी मंडल पर 15008 लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। 9 जनवरी 2022 को 22428 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
  • 9 जनवरी 2022 को चलने वाली 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार में शार्ट टर्मिनेट होगी। 9 जनवरी 2022 को चलने वाली 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार से चलाई जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page