Connect with us

वाराणसी

G20 मेहमानों की सुरक्षा में एनडीआरएफ रही तैनात

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: तीन दिवसीय जी-20 सम्मेलन का आगाज हो चुका है जो 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलेगा। भारत सहित 20 देशों के प्रतिनिधि एवं वैज्ञानिक कृषि विकास पर मंथन करने हेतु सम्मेलन में शामिल हुए हैं। नदेसर स्थित होटल ताज में जी-20 के सदस्यों ने सोमवार को कृषि संबंधी विषयों पर चर्चा की। जिनकी सुरक्षा एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उपमहानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एनडीआरफ की विशेष सीबीआरएन टीम को आधुनिक उपकरण के साथ तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त शाम के समय मेहमान नमो घाट से क्रूज़ द्वारा गंगा दर्शन एवं भव्य गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान गंगा जी एवं एवं घाटों पर एनडीआरएफ की टीम मुस्तैद रही। इस पूरी गंगा दर्शन यात्रा में क्रूज़ को सुरक्षा घेरे में लेकर एनडीआरएफ टीम द्वारा नमो घाट से दशाश्वमेध घाट तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page