वाराणसी
G 20 सम्मेलन भारत को विश्व गुरु बनाने का अवसर
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के भगवानदास स्वाध्याय पीठ के ललित कला विभाग में पेन्टिंग प्रतियोगिता एवं फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी व बाबू शिवप्रसाद गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में कुलसचिव हरीश चंद ने सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी भी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के अधिकारी डॉ पारिजात सौरभ सर के मार्गदर्शन में सभी विद्यार्थी द्वारा विषय पेन्टिंग प्रतियोगिता एवं फैशन शो का आरंभ हुआ। जिसमें छात्रो ने बढ़-चढ़ अपनी भागीदारी प्रस्तुत कि और सभी छात्रों ने अलग-अलग तरह से अपने विचार दिए प्रिंटिंग के माध्यम से जैसे कि पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन,पेड़ बचाओ पेड़ उगाओ, स्वच्छ भारत, रेलवे का आकर्षण, जल जीवन है,समुद्री जीवन, कलाकृति, पक्षी और पारिस्थिति, वन और वन्य जीवन, इतिहास और विरासत, बाहरी अंतरिक्ष, नदी का गीत, यात्रा डायरी, कनेक्टिंग इंडिया, सभी के लिए शिक्षा, और छात्रों के बीच पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भारत को कैसे पर्यावरण का संरक्षण यह सब बातों को पेंटिंग के माध्यम से समझाया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
- अंकिता जायसवाल
- विशाल पटेल
- आशीष विश्वकर्मा
- दीपक शर्मा
द्वितीय सत्र में फैशन शो कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी व बापु शिवप्रसाद गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में चीफ प्रोटेक्टर अमिता सिंह, डॉ के.के. सिंह एव अन्य अध्यापक एव शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं एव कार्यकर्ताओ की उपस्थिती रही। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. सुनील विश्वकर्मा द्वारा अतिथियो और शिक्षकों का स्वागत पुष्प गुछ एव माल्यार्पण के द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ संगीता घोष के द्वारा फैशन शो पर एक महत्वपूर्ण एव लाभकारी जानकारी देते हुए अध्यापको एव छात्रो को जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के अधिकारी डॉ पारिजात सौरभ सर के मार्गदर्शन में सभी विद्यार्थी द्वारा विषय फैशन शो का आरंभ हुआ। जिसमें छात्रो ने बढ़-चढ़ अपनी भागीदारी प्रस्तुत कि और सभी छात्रों ने अलग-अलग तरह से भारत की संस्कृति को बताया। इसमें छात्रों ने G 20 समूह के देशों के परिधान एवम संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए जागरूक किया गया। भारत में जितने भी संस्कृति है उन सबको भाव पूर्वक छात्र एवं छात्राओं द्वारा फैशन शो के जरिए दर्शाया गया।
फैशन शो प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
- ज्योति मौर्य
- निधि मौर्य
- आयुष सिंह
- मोहिनी
इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पारिजात सौरभ द्वारा भारत में आयोजित G 20 सम्मेलन के संदर्भ में विभिन्न आयामों पर विचार व्यक्त करते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान पर स्थापित करने का अवसर बताया गया।
