Connect with us

हेल्थ

रात को सोने से पहले गुड़ खाने से कई परेशानियां हो जाएंगी दूर

Published

on

अगर आपने रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन किया तो आपकी खून की कमी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। हमारे पूर्वज भी खून की कमी की समस्या को दूर करने के लिए यही उपाय को अपनाते थे। तो आइए जानते हैं वह नुस्खा क्या है।भारत के हर रसोई में गुड़ और अदरक मिल जाता है। हमें नुस्खे को बनाने के लिए बस इन्हीं दो चीजों की आवश्यकता है। एक और चीज जो हम इसमें मिला सकते हैं वह तुलसी के पत्ते

काढ़ा बनाने की विधि

रात को सोने से पहले आपको गुड अदरक और तुलसी का काढ़ा बनाकर पीना होगा। काढ़ा को बनाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें। उसमें यह तीनों चीजों को मिलाकर उबलने के लिए छोड़ दें। 5 से 6 मिनट बाद बर्तन को गैस पर से उतार कर काढ़ा को छान लें। अब इस काढ़ा का सेवन आप रात को सोने से पहले कर सकते हैं।

गुड़ के फायदे

गुड में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। आयरन होने के कारण गुरु हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाकर हमारी खून की कमी की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देता है। आपको बता दूं कि हिमोग्लोबिन खून में मौजूद होता है जो ऑक्सीजन को पूरे शरीर में ले जाने में मदद करता है। हिमोग्लोबिन के कारण ही हमारा खून लाल होता है। गुड़ के अंदर पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसीलिए अगर किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे गुड़ का सेवन तो अवश्य ही करना चाहिए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page