Connect with us

वाराणसी

CRPF के 95 बटालियन ने निकाला बाइक तिरंगा यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| सारनाथ ( आजादी के 75 वें वर्ष का जश्न मना रहा पूरा देश, इस जश्न के अवसर पर जिले के अंदर विभिन्न संस्थाओं एवं लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह पहाड़िया स्थित सीआरपीएफ के 95 बटालियन के द्वारा एक बाइक तिरंगा यात्रा निकाला गया। यह तिरंगा यात्रा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए पुनः पहाड़िया मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व 95 बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बिष्ट एवं डीआईजी सुरेंद्र कुमार चौधरी(सीआरपीएफ) द्वारा किया जा रहा था। यह यात्रा क्षेत्र के मवईया, आशापुर चौराहा, हवेलियां, सारनाथ होते हुए पुनः पहाड़िया स्थित सीआरपीएफ के कैंप कार्यालय पर समाप्त हुआ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page