Connect with us

अपराध

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद बनारस में सपाइयों का प्रदर्शन, सैकड़ों गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुए हादसे के बाद मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हिरासत में लिए जाने के बाद बनारस जिला मुख्यालय पर महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के हत्यारे को फांसी की मांग करते हुए सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नरेट पर आरोप लगाया कि उन्हें जबरन बल प्रयोग कर घसीटते हुए पुलिस वैन में ले जाया गया। वहीं डीसीपी विक्रांत वीर वरुणा जोन ने कहा है कि कार्यकर्ताओं पर किसी भी प्रकार का बल प्रयोग नही किया गया है। चूंकि जिला मुख्यालय धरने का स्थल नहीं है इसलिए उन्हें समझाबुझाकर वैन में ले जाया गया है।

यूपी में चल रही तानाशाह की सरकार:

इस दौरान सपा नेत्री रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि लखीमपुर में मंत्री के बेटे द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचल दिया गया। घटना में पीड़ित किसानों से जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिलने गए तो उनसे भी हाथापाई की गई। यह किस प्रकार का लोकतंत्र है। जहां आम आदमी खुलकर अपनी बात नहीं कह सकता। कारोबारी मनीष गुप्ता को पुलिस पीटपीट कर मार दिया जाता है। यह सरकार पूरी तरह से तानाशाह है।

जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रूप से विष्णु शर्मा, ओपी सिंह, रिबू श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, आंनद मौर्या, वरुण सिंह, अखिलेश मिश्रा, राजू यादव, उमेश यादव प्रधान, मनीष सिंह, खंजाटी सिंह, शालिनी यादव, प्रियांशु यादव, रेखा पाल, पूजा यादव, अखिलेश यादव, आत्माराम यादव, अमन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa