Connect with us

वाराणसी

चार दिवसीय किसान सम्मेलन की रणनीति तैयार, किसानों की समस्याओं पर होगा गहन मंथन

Published

on

Loading...
Loading...

राजातालाब (वाराणसी)। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल के बीरभानपुर स्थित आवास पर हुई बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर मोहनसराय मोड़ पर चार दिवसीय किसान सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह सम्मेलन 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती से प्रारंभ होकर 22 फरवरी को किसान आंदोलन के जनक स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती तक चलेगा।

बैठक में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि किसानों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिससे वे बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन को मजबूर हैं। किसान महाकुंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष अविनाश काकड़े ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से किसानों की दयनीय स्थिति पर गहन चर्चा की जाएगी और उनके उत्थान के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।

सम्मेलन के संयोजक विनय शंकर राय मुन्ना ने बताया कि इस आयोजन में किसानों के समक्ष आ रही चुनौतियों, सरकारी नीतियों के प्रभाव और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में कृषि विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और किसान नेता शामिल होकर सार्थक चर्चा करेंगे।

बैठक में विजय नारायण वर्मा, अमलेश पटेल, उदय प्रताप पटेल, गगन प्रकाश यादव, मोहम्मद अकरम, खटाई लाल शर्मा और सतीश पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page